बीजापुर में नक्सल साजिश नाकाम: 16 बीयर बॉटल IED सहित 17 विस्फोटक बरामद
Naxal plot foiled,Bijapur: 17 explosives including 16 beer bottle IEDs recovered

 

छत्तीसगढ़ के Bijapur जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम नीलमड़गु की ओर चलाए गए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान 17 आईईडी बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, सभी विस्फोटक जमीन में प्लांट किए गए थे और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से लगाए गए थे।

संयुक्त टीम को गश्त के दौरान संदिग्ध संकेत मिले, जिसके बाद तलाशी अभियान तेज किया गया। जांच में 16 बीयर बॉटल आईईडी और 5 किलोग्राम वजनी एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुआ। सतर्कता के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया। बरामद विस्फोटकों को बीडीडी (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल) टीम ने मौके पर ही डिमाइनिंग प्रक्रिया के तहत सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

सर्चिंग के दौरान जमीन में प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई अन्य सामग्री भी जब्त की गई, जिसमें वायर, बैटरियां, सोल्डरिंग उपकरण, माओवादी वर्दी, साहित्य और अन्य सामान शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.