नीशा सिंह: मॉडलिंग से फिल्मी सफर की अनजानी कहानी
Neesha Singh,unknown story,journey , modelling, films

80 और 90 के दशक में साउथ बॉम्बे की पली-बढ़ी नीशा सिंह का चेहरा प्रीमियम साबुन से लेकर बड़े फैशन ब्रांड्स तक छाया रहा। नीशा ने कभी नहीं सोचा था कि वे मॉडलिंग या एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी। उनका फिल्मी सफर किसी प्लानिंग का नतीजा नहीं बल्कि संयोग था। कॉलेज के दिनों में हिंदुस्तान लीवर के कैंपेन के लिए वीडियो टेस्ट में उन्हें एलिक पदमसी ने कैमरे के सामने खड़ा किया और कुछ ही दिनों में नीशा फेयर एंड लवली की पहली ब्रांड फेस बन गईं।

 

‘बाजार’ और ‘अंकुश’ जैसी फिल्मों के दौरान नीशा को इंडस्ट्री में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ‘अंकुश’ की शूटिंग में उनके को-स्टार Nana Patekar ने शुरुआत में उनकी कास्टिंग पर संदेह जताया और उनसे दूरी बनाए रखी। नीशा के अनुसार उन्हें देखते ही Nana को ऐसा लगा मानो वे उन्हें पसंद नहीं करते। लेकिन कुछ ही दिनों में Nana Patekar ने उनके काम की सराहना की और उनका नजरिया बदल गया। 90 के दशक में नीशा ने टेलीविजन की ओर रुख किया और 'बुनियाद' और भारत की पहली अंग्रेजी टीवी सीरीज 'ए माउथफुल ऑफ स्काई' से घर-घर में फेमस हो गईं।

 

1997 में, जब उनका करियर शिखर पर था, नीशा ने अचानक शादी कर सिंगापुर शिफ्ट हो गईं। उन्होंने चल रहे प्रोजेक्ट्स छोड़कर परिवार को प्राथमिकता दी। नीशा मानती हैं कि एक्टिंग उनके लिए जुनून नहीं, बल्कि शौक थी। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने पूरी तरह परिवार पर ध्यान दिया। आज भी नीशा कला के क्षेत्र में चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करती हैं और प्राइवेट लाइफ को लेकर बेहद सजग हैं। उनका मानना है कि कभी-कभी सबसे बड़ी सफलता वही होती है जो दिल को सुकून देती है।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.