डिप्टी कलेक्टर पदों पर 50–50 फार्मूला लागू
50-50 formula applicable,deputy collector posts

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर पदों पर पदोन्नति के लिए बड़ा फैसला लिया है। नई अधिसूचना के अनुसार अब डिप्टी कलेक्टर के 50 प्रतिशत रिक्त पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। इससे नायब तहसीलदार और तहसीलदार जैसे कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का प्रतिशत 40% से बढ़ाकर फिर से 50% कर दिया गया है। वर्ष 2020 से पहले भी यह कोटा 50% ही था, जिसे बाद में घटाकर 40% कर दिया गया था। अब सरकार ने इसे पूर्ववत करते हुए अधिकारियों के लिए पदोन्नति के अवसर बढ़ा दिए हैं।

 

इस निर्णय पर गणेश प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि पदोन्नति कोटा बढ़ने से लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को राहत मिलेगी और प्रशासनिक ढांचे में संतुलन भी बना रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.