Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओढ़की टोल प्लाजा पर शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को महिला यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए दो नवनिर्मित ‘टॉयलेट कम पाउडर रूम’ WOLOO (महिला प्रसाधन केंद्र) का विधिवत लोकार्पण किया गया। ये केंद्र टोल प्लाजा के दोनों तरफ स्थित हैं और महिलाओं के लिए यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाएंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, नादन पुलिस थाना प्रभारी श्री रेणु मिश्रा ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने इस जनहितकारी पहल के लिए NHIT प्रबंधन की सराहना की और इसे हाईवे पर महिलाओं के लिए बड़ी राहत बताया।
कार्यक्रम में टोल प्लाजा स्टाफ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से NHIT प्रोजेक्ट मैनेजर श्री क्रांति कुमार और टोल मैनेजर श्री अर्पित गुप्ता मौजूद थे। इसके अलावा, श्री संजय मिश्रा, श्री सौरभ राय, श्री दीपक सिंह, श्री कुंदन गौतम, श्री मनीष पांडेय, श्री जितेंद्र सिंह, श्री राहुल सिंह और श्री मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने इस सुविधा को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए प्रबंधन की प्रशंसा की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |