Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी बंगलों के रखरखाव, मरम्मत और साज-सज्जा पर बीते दो वर्षों में कुल 25.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए। विधानसभा में दिए गए लिखित जवाब के अनुसार इस खर्च में बिजली, रंग-रोगन, विशेष मरम्मत और लघुमूलक कार्य शामिल हैं। कई बंगलों पर खर्च इतनी बड़ी राशि का था कि उतने पैसों में नए बंगले बन सकते थे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास भोपाल में सीएम हाउस के अलावा दो और बंगले हैं। मंत्री विश्वास सारंग के पास भी दो बंगले हैं। कुछ मंत्रियों को राजधानी भोपाल के साथ उनके गृह जिलों में भी बंगले आवंटित किए गए हैं। जैसे कि प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, लखन पटेल को दमोह और गोविंद सिंह राजपूत को सागर में।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 74 बंगले पर बी-8 बंगले के लिए 1.98 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 25.47 लाख खर्च किए गए। वहीं मंत्री विश्वास सारंग को सी-12 बंगले के लिए 1.97 करोड़ की स्वीकृति मिली, जिसमें से 1.36 करोड़ खर्च हो चुके हैं। इस खुलासे ने सरकारी बंगलों के रखरखाव और मरम्मत पर खर्च की वास्तविक स्थिति सामने ला दी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |