पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, चंदे को लेकर फायरिंग का आरोप
Chaos erupts during Patna University student, union elections,allegations,firing over donations.

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया है। चुनावी चंदे को लेकर अशोक राजपथ इलाके के व्यवसायियों से मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। शिकायत मिलने के बाद पीरबहोर थाना पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार देर रात कई छात्रावासों में छापेमारी कर आठ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि यह मामला घड़ी बनाने के विवाद से जुड़ा है, जबकि सूत्र इसे चुनावी चंदे के दबाव से जोड़ रहे हैं।

 

पटना सिटी एसपी (मध्य) भानु प्रताप सिंह के अनुसार छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए पीरबहोर थाना समेत आसपास के थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें दो पर संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में उनके नामांकन को वैध करार दिए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि दोनों पर बमबाजी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें ‘Valid’ घोषित किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि चुनाव नियमों के तहत आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर रोक का प्रावधान है। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी 2026 को ‘ग्रीवांस रेड्रेसल सेल’ की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.