लाल किला और चांदनी चौक में हाई अलर्ट
High alert,Red Fort,Chandni Chowk

देश की राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा लाल किला क्षेत्र और चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रच सकता है। IED हमले की आशंका को देखते हुए ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

एजेंसियों का मानना है कि बड़े और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। विशेष रूप से चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर संवेदनशील माना जा रहा है। इसके मद्देनज़र लाल किला और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किला क्षेत्र के पास एक कार में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे। पार्किंग में घंटों खड़ी कार में हुए इस धमाके से आसपास के वाहनों में आग लग गई थी और इलाके में दहशत फैल गई थी। इस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थलों को लेकर लगातार सतर्क हैं।

Priyanshi Chaturvedi 21 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.