बिलासपुर के 15 निजी स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द होने की चेतावनी
Notice,15 private schools,Bilaspur, warning , cancellation,recognition

 

बिलासपुर जिले में समग्र शिक्षा के तहत छात्रों की डिजिटल आईडी (अपार आईडी) बनाने की प्रक्रिया कई निजी स्कूलों में धीमी पाई गई है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला प्रशासन ने 15 अशासकीय विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें लोयला उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बहतराई, चैतन्य टेक्नो तोरवा, जैन इंटरनेशनल स्कूल और विवेकानंद उच्च माध्यमिक बसहा समेत अन्य संस्थान शामिल हैं।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालय निर्धारित समयावधि में अपार आईडी और आधार प्रविष्टि पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और विभिन्न योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए अपार आईडी बनाना अनिवार्य है। यदि समय पर संतोषजनक जवाब या प्रगति रिपोर्ट नहीं मिली, तो संबंधित स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.