लाड़ली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 33वीं किस्त जारी
Ladli Behna Yojana, 33rd installment released,accounts,1.25 crore women

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। यह राशि खंडवा जिले की पंधाना तहसील से सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई। लाभार्थी महिलाएं अपने मोबाइल पर आए मैसेज या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर भुगतान की स्थिति देख सकती हैं। हालांकि जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे हैं, बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, समग्र आईडी डिलीट हो चुकी है या आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है, उनके खातों में यह राशि नहीं पहुंचेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को भी बड़ी सौगात दी। करीब 255 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन और 354 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 11 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। साथ ही 252 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खंडवा नगर निगम सीवरेज प्रोजेक्ट, 2.90 करोड़ रुपये की लागत से पंधाना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा निर्माण कार्यों की भी आधारशिला रखी गई।

 

लाड़ली बहना योजना के तहत पात्रता के लिए महिला का मध्यप्रदेश की निवासी होना, विवाहित (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता शामिल) होना, 21 से 60 वर्ष की आयु के बीच होना और स्वयं का आधार-लिंक्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, आयकरदाता हैं या परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी/पेंशनधारी है, वे अपात्र मानी जाएंगी। फिलहाल नए पंजीयन 2023 से बंद हैं और दोबारा शुरू होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Priyanshi Chaturvedi 14 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.