Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टेलीविजन के लोकप्रिय कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। अब इन अटकलों को और हवा मिल गई है, क्योंकि करण के करीबी दोस्त और अभिनेता प्रिंस नरूला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कपल के वेडिंग प्लान्स को लेकर बड़ा हिंट दिया है।
नयनदीप रक्क्षित को दिए इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने खुलासा किया कि करण और तेजस्वी एक प्रोजेक्ट कमिटमेंट पूरा करने के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रिंस ने कहा, “वे एक शो के बाद शादी करेंगे, एक कमिटमेंट है उसके बाद।” इस बयान के बाद फैंस के बीच शादी की खबरों को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने तेजस्वी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, “रियलिटी शो में आपका असली स्वभाव बहुत जल्दी सामने आ जाता है। वहां कोई मैनेजर या परिवार नहीं होता, आप अकेले होते हैं। इसलिए जो महसूस होता है, वह सबसे प्योर फीलिंग होती है।” उनके इस बयान से साफ है कि दोनों का रिश्ता गहरा और मजबूत है, जिससे शादी की चर्चाओं को और बल मिला है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |