ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ लीड रोल को लेकर किया बड़ा खुलासा
Hrithik Roshan, makes,  revelation, about, lead role, in

डॉन 3’ लगातार सुर्खियों में है, खासकर तब से जब खबर आई कि रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। इसके बाद फिल्म में मुख्य भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। इसी बीच अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने साफ किया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया।

 

वैरायटी इंडिया से बातचीत में ऋतिक रोशन ने कहा, “जो अफवाहें फैल रही थीं, अब उनपर विराम लगाने का समय है। मुझे कभी ‘डॉन 3’ के लिए अप्रोच नहीं किया गया। मीडिया से अनुरोध है कि वे इस तरह की किसी भी अपुष्ट रिपोर्ट से दूर रहें।” ऋतिक ने स्पष्ट किया कि रणवीर सिंह की जगह उन्हें रोल देने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

 

अब तक फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। साल 2023 में फरहान ने ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी, जिसमें लीड रोल के लिए रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को नामित किया गया था। फिलहाल कोई भी कलाकार आधिकारिक रूप से इस फिल्म से जुड़ा नहीं है। इस बीच फरहान अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे ‘जी ले जरा’ और हॉलीवुड डेब्यू ‘द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ पर भी ध्यान दे रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.