राजपाल यादव तिहाड़ में आम कैदियों जैसी बिता रहे जिंदगी नहीं मिल रही VIP सुविधा
Rajpal Yadav,  living, like, common, prisoner, Tihar Jail, not getting,  VIP facilities.

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती 24 घंटे वह काफी शांत रहे, लेकिन अब वह साथी कैदियों के साथ घुलमिल गए हैं और उन्हें अपनी फिल्मों के कॉमेडी डायलॉग सुनाकर हंसाते हैं। कैदियों की मांग पर वह अपनी फिल्मों के संवाद सुनाते हैं और जेल का माहौल हल्का बनाते हैं।

 

राजपाल यादव जेल नंबर-2 में हैं और उनका रूटीन अन्य कैदियों की तरह ही है। सुबह बैरक से बाहर निकलना, फ्रेश होने के बाद नाश्ता, शाम 7 बजे डिनर और रात 10 बजे सोना उनका दैनिक कार्यक्रम है। जेल नियमों के अनुसार उन्हें किसी भी प्रकार की VIP सुविधा नहीं दी जा रही। उनके लिए भी वही मेन्यू है, जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और चावल शामिल हैं।

 

राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल में सरेंडर किया था। गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आप जेल इसलिए गए क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.