MP में बोर्ड परीक्षा का बिगुल, 16 लाख छात्र होंगे शामिल, सख्त निगरानी के इंतजाम
Board exams begin,MP, 1.6 million students,appear; strict monitoring in place

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें इस बार 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। राज्यभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी और हर केंद्र पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। इस बार करीब 9.07 लाख छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा देंगे। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर बोर्ड कार्यालय भोपाल से सीधी मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रश्नपत्रों के वितरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।

 

राजधानी भोपाल में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को संशोधित टाइम टेबल हर छात्र और अभिभावक तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ और अनावश्यक गतिविधियों पर भी सख्त रोक रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.