Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका भव्य स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान शाह नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बस्तर पंडुम 2026 उत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
शाह के दौरे से ठीक पहले बस्तर डिवीजन के दो जिलों में 51 नक्सलियों ने सरेंडर किया, जिन पर कुल 1.61 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें 34 महिलाएं भी शामिल हैं। बस्तर पुलिस की पुनर्वास पहल और राज्य सरकार की नक्सली रिहेबिलिटेशन नीति से प्रभावित होकर ये नक्सली मुख्यधारा में लौटे। बीजापुर जिले में 30 और सुकमा जिले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
सुकमा में नक्सलियों ने विभिन्न राइफलें, ग्रेनेड लॉन्चर, जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर सहित हथियार सौंपे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे बस्तर में सुरक्षा, सुशासन और समावेशी प्रगति की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम लोकतंत्र में विश्वास लौटने और शांति स्थापना के निरंतर प्रयासों का ठोस परिणाम है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |