जेईई मेन 2026: प्रश्नपत्र में उलझन, छात्रों ने दर्ज कराई 17 सवालों पर आपत्ति
JEE Main 2026: Question paper causes confusion, students raise objections to 17 questions

जनवरी सत्र के जेईई मेन 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र की वैधता पर छात्रों ने सवाल उठाए हैं। विभिन्न शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में एक ही प्रश्न के कई सही उत्तर विकल्प दिए जाने और कुछ गलत प्रश्न होने की शिकायत सामने आई है। उम्मीदवारों का कहना है कि इससे समय और सोच दोनों प्रभावित हुए और वे उलझन में पड़ गए। अब तक कुल 17 सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिनमें से कुछ को बोनस अंक के रूप में माना जाने का सुझाव भी दिया गया है। इस परीक्षा की मेरिट सूची 12 फरवरी को जारी होने वाली है।

 

22 जनवरी को आयोजित भौतिकी परीक्षा के शिफ्ट एक और दो में तीन प्रश्नों पर भी छात्रों ने आपत्ति जताई। इनमें से एक प्रश्न के लिए बोनस अंक देने और दो नजदीकी उत्तरों वाले प्रश्नों में उत्तर कुंजी में त्रुटि की संभावना बताई गई है। छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से इन सवालों पर स्पष्ट अधिकारिक जानकारी देने की मांग की है। इसके अलावा कई अन्य प्रश्नों में अस्पष्टता और संभावित गलत उत्तर की शिकायत भी दर्ज हुई है।

 

कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष केशव अग्रवाल ने कहा कि जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षा में केवल एक अंक का अंतर भी छात्रों की रैंकिंग पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। गलत या अस्पष्ट प्रश्न के कारण समय की हानि को सामान्यीकरण से पूरी तरह नहीं भरा जा सकता। वहीं, छात्रों के लिए हर प्रश्न को चुनौती देने का शुल्क 200 रुपये प्रति प्रश्न होना भी एक बड़ी बाधा बन रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.