Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दीपका थाना क्षेत्र के दीपका माइंस में एक अनलोड ट्रेलर अचानक आग की लपटों में घिर गया। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई, और आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि स्वामित्व प्रिंस पांडे के नाम है। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और धू-धू कर जल रहे ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया।
रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर में कोयला नहीं होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। फायर वाहन की मदद से समय रहते आग को बुझा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |