बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘बॉर्डर 2’ 300 करोड़ के पार, ‘मर्दानी 3’ ने पकड़ी रफ्तार
Box Office Report,Border 2

 

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नई और पुरानी फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। शुक्रवार को रिलीज हुई संजय मिश्रा की ‘वध 2’ ने दूसरे दिन अच्छी बढ़त दर्ज की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये कमाए थे, जबकि शनिवार को 71 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1.21 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं ‘भाबी जी घर पर हैं’ फिल्म ने शनिवार को 35 लाख रुपये कमाए और दो दिन में कुल 55 लाख रुपये का ही कारोबार कर पाई।

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने वीकएंड का पूरा फायदा उठाया है। फिल्म ने नौवें दिन 2.95 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि आठवें दिन इसका कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.90 करोड़ रुपये हो चुका है। मजबूत कंटेंट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की रफ्तार बनी हुई है।

वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 16 दिनों में फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये था। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 301.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। शुरुआती दिनों से शानदार प्रदर्शन कर रही ‘बॉर्डर 2’ इस वक्त सिनेमाघरों में सबसे मजबूत खिलाड़ी बनी हुई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.