थर्ड रेट एक्टर’ कहे जाने का दर्द, अमिताभ बच्चन ने सुनाया विदेशी सोच से सामना
Amitabh Bachchan ,recounts,f being called,third-rate actor

 

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने भारत को ‘थर्ड रेट’ नहीं बल्कि दुनिया में नंबर-1 बताया। इस बयान पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए इसके पीछे की वजह साझा की। उन्होंने बताया कि यह प्रतिक्रिया दरअसल विदेशों में भारत को लेकर बनी मानसिकता के खिलाफ थी, न कि किसी को ठेस पहुंचाने के इरादे से।

बिग बी ने एक पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए लिखा कि एक विदेशी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने पर उन्हें जबरदस्त प्यार और सम्मान मिला। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हालात ऐसे बने कि पुलिस सुरक्षा में उन्हें होटल तक ले जाया गया और पहली बार उनका इमिग्रेशन होटल के अंदर हुआ। यह सब देखकर वह खुद हैरान थे कि विदेशी दर्शकों में उनकी फिल्मों और उनके प्रति इतना उत्साह कैसे है।

हालांकि इस शानदार स्वागत के बीच एक सीनियर स्थानीय पत्रकार की टिप्पणी ने उन्हें आहत कर दिया। पत्रकार ने लिखा था, “तीसरी दुनिया के देश के इस थर्ड रेट एक्टर को इतना अटेंशन क्यों?” अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह खुद को ‘थर्ड रेट एक्टर’ कहे जाने को तो स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन भारत को ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ कहना उन्हें बेहद दुखी कर गया। इसी सोच के खिलाफ उन्होंने अपनी बात दोहराई और भारत की उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए करारा जवाब दिया।

 
Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.