Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने स्पष्ट किया है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर जो खबरें फैल रही हैं, वे भ्रामक हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
बोर्ड ने बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी। परीक्षा से जुड़ी सभी प्रामाणिक जानकारी, दिशा-निर्देश और अपडेट केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) और X (Twitter) हैंडल @upprpb पर उपलब्ध हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को सिविल पुलिस, पीएसी (PAC), एसएसएफ (SSF), जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस जैसी विभिन्न यूनिट्स में तैनात किया जाएगा। यह भर्ती राज्य की पुलिस यूनिट्स में कर्मियों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |