इग्नू ने शुरू किया चार वर्षीय बीएससी फैशन डिजाइनिंग प्रोग्राम
IGNOU launches four-year B.Sc. Fashion Designing programme

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र से फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में चार वर्षीय बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है। यह ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में होगा, जिससे छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स का उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल, फैशन डिजाइन और कपड़ों के निर्माण में मजबूत थ्योरी और प्रैक्टिकल स्किल्स देना है, ताकि वे फैशन और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में करियर बना सकें।

 

 

इस प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। आवेदन के समय 12वीं पास किए हुए 3 से 6 वर्ष पूरे हो चुके होने चाहिए। पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस बीएससी प्रोग्राम की वार्षिक फीस 11,000 रुपये है। कुल कोर्स 120 क्रेडिट का होगा और इसकी अवधि चार वर्ष है, जबकि परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएंगी।

 

प्रोग्राम में छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, मल्टीपल एग्जिट विकल्प भी हैं: पहले वर्ष के बाद यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष के बाद यूजी डिप्लोमा, तीसरे वर्ष के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) डिग्री। आवेदन करने के लिए IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें। आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित कर लें।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.