डेडलाइन से पहले सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर
Rajnandgaon , Security forces , major action ,deadline, 3 Naxalites killed , encounter

नक्सलवाद के खिलाफ तय समयसीमा के करीब आते ही सुरक्षाबलों ने अभियान और तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ समेत देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। बीते 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, हालांकि इस दौरान एक जवान के शहीद होने से माहौल गमगीन भी हो गया।

 

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में गुरुवार शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन नक्सली मारे गए, जबकि एक पुलिस जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

इसी बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली ‘पूना मारगेम’ अभियान से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर चुके हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि लगातार दबाव और विकास योजनाओं के चलते नक्सल नेटवर्क कमजोर पड़ रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.