लाड़ली बहना योजना पर मंत्री की धमकी, कार्यक्रम में न आने पर नाम कटवाने की बात
Bhopal , Minister threatens , remove names, Ladli Behna Yojana

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बार फिर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सीहोर जिले के धामंदा गांव में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने महिलाओं की कम मौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए योजना से नाम कटवाने की धमकी दे दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 894 महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं, इसके बावजूद सरकारी कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी बेहद कम है।

 

मंत्री वर्मा ने मंच से कहा कि वह एक दिन सभी लाड़ली बहनों को बुलाएंगे और यदि उस दिन भी महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आईं तो सीईओ को रिपोर्ट भेजकर उनके नाम योजना से कटवा दिए जाएंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि “जिसका पैसा लेते हो, उसका बोलो भी।” मंत्री का यह बयान सामने आते ही सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

यह पहला मामला नहीं है जब किसी मंत्री ने लाड़ली बहना योजना को लेकर ऐसी टिप्पणी की हो। करीब दो महीने पहले आदिवासी मंत्री विजय शाह भी इसी तरह की धमकी दे चुके हैं। रतलाम में एक बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि जो महिला लाभार्थी सरकारी कार्यक्रमों में आएंगी, उनकी राशि बढ़ाई जाए और जो नहीं आएंगी, उनका वेरिफिकेशन पेंडिंग रखा जाए। बाद में मंत्री शाह ने अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन ऐसे बयानों से बीजेपी सरकार और योजना की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.