Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “आखिरकार मुझे मेरा प्यार मिल गया।” इस तस्वीर में उन्होंने एक लड़की का हाथ पकड़ा है, जिसमें अंगूठी नजर आ रही है और इसी के साथ उन्होंने जिया शंकर को टैग किया है। तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर सगाई की अटकलें तेज हो गई हैं।
एल्विश यादव का नाम पहले भी कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और फीमेल सेलेब्रिटीज़ के साथ जुड़ता रहा है। हाल ही में कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के दौरान उनकी जन्नत जुबैर के साथ केमिस्ट्री भी सुर्खियों में रही। बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है, जिससे उनकी निजी जिंदगी पर भी सवाल और चर्चा बढ़ती जा रही है। हालांकि एल्विश अक्सर अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहते और अटकलों को ज्यादातर दोस्ती तक सीमित बताते हैं।
वहीं, जिया शंकर का नाम भी पहले टीवी और रियलिटी शो में अपने सह-कलाकारों के साथ जुड़ता रहा है। कुछ समय पहले उनका नाम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा गया था, लेकिन जिया ने इसे नकार दिया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एल्विश और जिया ने सच में सगाई की है या यह किसी आने वाले प्रोजेक्ट या म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के कारण यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |