Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से खबर है कि बुधवार 4 फरवरी को संपन्न हुए उद्योग व्यापार मंडल चुनाव की मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच भारी हंगामा हो गया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि खटीमा के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी को अपने हाथ में डंडा लेकर मौके पर उपद्रव करने वाले लोगों को शांत करना पड़ा।
कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा अपने प्रत्याशी की हार को देखते हुए कुछ नेताओं और समर्थकों द्वारा मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू किया गया। अफरा-तफरी बढ़ने के कारण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मतगणना स्थगित करनी पड़ी।
इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना जारी रखा। कापड़ी ने कहा कि इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए और सरकार बदलते ही वह स्वयं हाई कोर्ट जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |