Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। फरवरी की शुरुआत से ही बादल, कोहरा और हवा की दिशा में बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल मौसम शुष्क है और दिन के तापमान स्थिर बने हुए हैं, लेकिन उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो–तीन दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है।
बीते पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा था, जिससे रात की ठंड से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर ठंडक लौटने लगी है। शहर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में करीब 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। सुबह के समय विजिबिलिटी करीब 2000 मीटर रही और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर 9–10 फरवरी के आसपास देखने को मिल सकता है। इसके चलते मौसम में हल्का बदलाव और न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी संभव है। प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और उज्जैन में 13 डिग्री, इंदौर में 13.2, जबलपुर में 13.5 और ग्वालियर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |