Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कोरबा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बिलासपुर रेंज के महानिरीक्षक के प्रथम कोरबा प्रवास और समीक्षा बैठक के बाद जिले के थाना प्रभारियों और पुलिस स्टाफ के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में टीआई, चार एसआई, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और सभी अधिकारी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालें।
जारी आदेश के अनुसार दर्री थाना प्रभारी का दायित्व आशीष सिंह को सौंपा गया है, जबकि नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है, वहीं जटगा से एक एएसआई को पसान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक सुमन पोया को लेमरू थाना प्रभारी बनाया गया है और उप निरीक्षक पुरुषोत्तम उईके को पाली से सिविल लाइन थाना स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा एएसआई कुंवर साय पैकरा को लेमरू से जटगा चौकी, एएसआई लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे को रक्षित केंद्र से पाली, हेड कांस्टेबल दीपक खांडेकर को पाली से बालको और हेड कांस्टेबल नरेंद्र लहरे को बालको से पाली भेजा गया है। कांस्टेबल शैलेंद्र तंवर को पाली से कटघोरा, अश्विनी ओगरे को कटघोरा से पाली और दिलहरण कंवर को दर्री से ओएम शाखा भेजा गया है। वहीं शहरी क्षेत्र के प्रमुख थाना प्रभारी यथावत रखे गए हैं। एसपी ने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |