अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
Chhattisgarh,Online registration,Agniveer recruitment begins; apply,April 1

भारतीय थल सेना ने छत्तीसगढ़ के अविवाहित और पात्र युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना में विभिन्न पदों पर अग्निवीर के रूप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवार भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य युवाओं को सेना में सेवा का अवसर प्रदान करना और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेड्समैन, महिला सैन्य पुलिस के साथ-साथ नियमित कैडर के पदों पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एसएसी जैसे पद भी शामिल हैं। सेना द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 के बाद संभावित है। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए लिखित परीक्षा के दौरान टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 17 वर्ष 6 माह और अधिकतम 21 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग होगी, जिसमें 8वीं, 10वीं या 12वीं पास, आईटीआई और इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक उम्मीदवार पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965213 या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से प्राप्त कर सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.