Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर रही है। परीक्षा 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इन दस्तावेजों की मदद से छात्र अपने संभावित अंक भी कैलकुलेट कर सकते हैं और किसी त्रुटिपूर्ण प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
एनटीए ने बताया है कि आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 4 फरवरी से 5 फरवरी तक चलेगी। किसी भी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर JEE Main Answer Key 2026 Objection लिंक पर जाना होगा, लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद उन प्रश्नों का चयन करना होगा जिन पर आपत्ति है। इसके साथ ही संबंधित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड कर शुल्क जमा कर फाइनल सबमिट करना होगा।
जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई—सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक। यह परीक्षा बीटेक, बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाएं, JEE Main 2026 Session 1 Response Sheet लिंक पर क्लिक करें, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिख जाएगी
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |