सीयूईटी यूजी 2026: आज अंतिम तिथि, अभी भरें फॉर्म; जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
CUET UG 2026: Last date today, fill form now; Know application fee, procedure

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 4 फरवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फीस का भुगतान 7 फरवरी तक किया जा सकता है। परीक्षा 11 मई से 31 मई के बीच भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित होगी। आवेदन प्रक्रिया के बाद 9 फरवरी से 11 फरवरी तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी।

 

यह परीक्षा 48 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत अन्य यूनिवर्सिटी के बैचलर कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। पात्रता के अनुसार, जिन्होंने 12वीं पास कर ली है या 2026 में बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है। एनटीए ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आधार, यूडीआईडी और श्रेणी प्रमाणपत्र पहले अपडेट कर लें। आधार प्रमाणीकरण से जन्मतिथि, लिंग और पता जैसी जानकारी स्वतः भरी जाएगी, जबकि माता-पिता का नाम अलग से भरना होगा।

 

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 900 रुपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर के लिए 800 रुपये और विदेश परीक्षा केंद्र के लिए 4500 रुपये है। अतिरिक्त विषय के लिए शुल्क क्रमशः 400 रुपये (जनरल), 375 रुपये (ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस), 350 रुपये (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर) और 1800 रुपये (विदेश) निर्धारित किया गया है। फॉर्म भरने के लिए नई रजिस्ट्रेशन, व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, विषय चयन, फोटो/सिग्नेचर अपलोड और ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.