IGNOU ने बढ़ाई जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, अब 15 फरवरी तक आवेदन करें
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी 2026 कर दी है। यह सुविधा केवल ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन कोर्स में नामांकित वर्तमान छात्रों के लिए है। री-रजिस्ट्रेशन के बिना अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई जारी रखना संभव नहीं होगा।
छात्रों को री-रजिस्ट्रेशन के दौरान 300 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। भुगतान केवल IGNOU के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। री-रजिस्ट्रेशन उन छात्रों के लिए अनिवार्य है जो अपने कोर्स में आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। विश्वविद्यालय ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द आवेदन करें।
री-रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे। आवेदन प्रक्रिया के लिए छात्र onlinerr.ignou.ac.in पर लॉगिन करें, प्रोग्राम और सेमेस्टर/वर्ष चुनें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए।