Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in
पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक होगा, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म में सुधार की सुविधा 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच उपलब्ध रहेगी।
आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, जिसमें अंग्रेजी और गणित अनिवार्य हैं। इसके अलावा जिस सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है और साइकिल चलाना भी आना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग को आयु में 5 और 3 साल की छूट दी गई है।
वेतनमान पद के अनुसार अलग-अलग है। बीपीएम के लिए 12,000 से 29,380 रुपये और एबीपीएम/डाक सेवक के लिए 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह मिलेगा। चयन प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों को डिविजनल हेड के पास दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |