एकलव्य स्कूल भर्ती टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
Eklavya School Recruitment, Tier-1 exam result, released,, download scorecard

राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने ईएमआरएस स्टाफ सिलेक्शन एग्जामिनेशन (ESSE-2025) टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, कट-ऑफ अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अगले चरण जैसे टियर-2 परीक्षा, स्किल टेस्ट या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

 

रिजल्ट में उम्मीदवार अपने कुल अंक और सेक्शन-वाइज प्रदर्शन देख सकते हैं। साथ ही, संबंधित पद के लिए क्वालिफाइंग स्टेटस (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी उपलब्ध हैं। केवल वही उम्मीदवार, जिन्होंने निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं, चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। यह भर्ती प्रक्रिया जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

 

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in

 पर जाना होगा। इसके बाद Recruitment/Results सेक्शन पर क्लिक करके EMRS रिजल्ट 2026 लिंक पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। लॉग-इन करने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.