मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर देरी, इंटरव्यू शेड्यूल का इंतजार
Raipur.Delay,recruitment ,125 assistant professors , medical colleges, awaiting interview schedule

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 125 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जानी है, लेकिन अब तक सीजीपीएससी ने इंटरव्यू शेड्यूल जारी नहीं किया है। आयोग ने इसके लिए पिछले साल 25 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन मंगाए थे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है, जिससे अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता बनी हुई है। इंटरव्यू के बाद आमतौर पर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं और पोस्टिंग आदेश भी जल्द जारी हो जाते हैं।

 

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होती, क्योंकि उम्मीदवार एमडी-एमएस, डीएम-एमसीएच या डीएनबी जैसी उच्च चिकित्सा डिग्रीधारी होते हैं। इंटरव्यू विषयवार विशेषज्ञों की टीम लेती है, जिसमें वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल रहते हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जुलाई में ही भर्ती प्रस्ताव पीएससी को भेज दिया था, लेकिन आवेदन मंगाने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने में देरी हुई। इस कारण नए और पुराने मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी बनी हुई है, जबकि प्रदेश में कुल 332 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद रिक्त हैं।

वहीं, मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ डॉक्टरों के प्रमोशन और प्रोबेशन पीरियड पूरा न होने से भी असंतोष बढ़ रहा है। कई कॉलेजों में डॉक्टर 20-22 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इस साल कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, गीदम और जशपुर में नए मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं, लेकिन वहां के लिए अभी भर्ती शुरू नहीं हुई है। कॉलेज शुरू होने के बाद अन्य मेडिकल कॉलेजों से फैकल्टी ट्रांसफर कर काम चलाया जाएगा, जिससे भविष्य में फिर नई भर्तियों की जरूरत

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.