बजट 2026 में रोजगार को बढ़ावा, 5 साल में 1 लाख AHP और 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षण
Budget 2026, aims ,boost employment, train 1 lakh AHPs , 1.5 lakh caregivers in 5 years

केंद्रीय बजट 2026 में रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने नौवें बजट में घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में एक लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHP) और 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं की दक्षता बढ़ाना और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। बजट में शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही पिछले वर्ष के ₹1,28,650.05 करोड़ के आवंटन से और बढ़ोतरी की गई है।

 

सरकार नई तकनीक और दक्षता आधारित रोजगार पर विशेष जोर देगी। स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा, और रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण बढ़ाया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाए जाएंगे, जिनमें निजी क्षेत्र की भागीदारी भी होगी। हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स में आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक, पोस्टर केयर और रीहैब केंद्र शामिल होंगे, जिससे रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

इसके अलावा, प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान बनाए जाएंगे। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी और 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड्स के कौशल बढ़ाने की योजना भी शुरू होगी। सेवा क्षेत्र के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी, जिसका उद्देश्य 2047 तक वैश्विक सेवा क्षेत्र में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाना और दक्ष पेशेवर तैयार करना होगा। यह पहल युवाओं को रोजगार और उद्यम के लिए तैयार करने में मदद करेगी।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.