गांधी जयंती पर शराब दुकानों को खुला रखने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों के खुले रहने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के युवा नेताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया। नेता और कार्यकर्ता, जिनमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सचिव विशु अजमानी और पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री शामिल थे, ने शराब दुकान के सामने एकत्र होकर शटर बंद कराने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी जीवनभर नशामुक्त समाज और नैतिक मूल्यों के समर्थक रहे, ऐसे पावन दिन पर शराब बिक्री जारी रखना सरकार की संवेदनहीन सोच को दर्शाता है।

 

प्रदर्शनकारियों ने अहिंसक तरीके से धरना देकर विरोध जारी रखा और गांधी जी के भजनों का गायन किया। मौके पर आए आबकारी विभाग के अधिकारियों को गुलाब का फूल भेंट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक विरोध व्यक्त किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि शराब से परिवार उजड़ रहे हैं और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंस रही है, लेकिन सरकार केवल राजस्व के लालच में ऐसे फैसले ले रही है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.