माघ पूर्णिमा का महापर्व आज, राजिम कल्प कुंभ का शुभारंभ
Today,great festival,Magh Purnima, Rajim Kalpa Kumbh begins

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस पुण्य तिथि पर राजधानी के महादेवघाट में श्रद्धालु सुबह से ही पुण्य स्नान करेंगे, वहीं राजिम त्रिवेदी संगम पर कल्प कुंभ का विधिवत शुभारंभ होगा। पंडितों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और व्रत करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। राजिम कल्प कुंभ का समापन महाशिवरात्रि पर्व पर होगा।

 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार माघ मास का विशेष महत्व है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान करने का फल गंगाजल के समान माना गया है। पं. चन्द्रभूषण शुक्ला ने बताया कि माघ मास की हर तिथि पर्व के समान होती है, जबकि कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या के रूप में प्रसिद्ध है। माघ पूर्णिमा पर भगवान श्रीहरि की पूजा, व्रत और तिल, गुड़, कंबल व वस्त्र दान करने से धन-धान्य, सुख-समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

मां महामाया मंदिर के ज्योतिषी पं. मनोज शुक्ला के अनुसार इस वर्ष माघी पूर्णिमा पर रवि पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि और मकर राशि में चतुग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन स्वयं भगवान विष्णु गंगाजल में विराजते हैं, जिससे स्नान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। यह दिन नए कार्यों की शुरुआत और खरीदारी के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। पूर्णिमा तिथि 2 फरवरी सुबह तक रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को पूरे दिन पुण्य लाभ का अवसर मिलेगा।

 

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.