अमित शाह ने बंगाल में ममता बनर्जी पर कसा तंज, भाजपा की प्रचंड जीत का दावा
Bengal.Amit Shah,Mamata Banerjee, Bengal, claims BJP

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैरकपुर में टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल से ममता बनर्जी की “भ्रष्ट सरकार” विदाई पाएगी और भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनेगी। शाह ने घुसपैठ, बीएसएफ को जमीन सौंपना और मतुआ समुदाय के मुद्दों पर टीएमसी सरकार को घेरा और वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर 45 दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी पूरी कर दी जाएगी।

 

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे चुनाव से लेकर मतगणना तक केवल भाजपा की जीत के लिए समर्पित रहें। उन्होंने ममता बनर्जी के लिए कहा कि “रावण को भी लगता था कि उसे कोई हरा नहीं सकता” और 2014 के लोकसभा चुनाव के अनुभव का जिक्र करते हुए दावा किया कि इस बार भाजपा का वोट 50 प्रतिशत से अधिक होगा। शाह ने मतुआ समुदाय को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है और अवैध घुसपैठियों को एसआइआर के जरिए बाहर किया जाएगा।

 

गृह मंत्री ने कोलकाता के आनंदपुर में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड को साजिश करार देते हुए ममता सरकार पर सवाल उठाए। शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर ही टिकट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ का खतरा वास्तविक है और इसे रोकने के लिए हर स्तर पर सक्रिय रहना आवश्यक है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.