यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रारंभिक परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी, 8 फरवरी को होगा एग्जाम
UPSC ,Engineering Preliminary, Exam 2026 Admit Card, Released, Exam , Held , February 8

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा।

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 474 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है।

परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी और इसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का और दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा। यह परीक्षा उम्मीदवारों की तकनीकी योग्यता और इंजीनियरिंग ज्ञान का मूल्यांकन करेगी, इसलिए समय प्रबंधन और तैयारी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.