Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केरल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पिनराई विजयन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत केवल एक पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य केरल में कमल निशान की सरकार बनाना और पार्टी का मुख्यमंत्री लाना है। शाह ने सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले का जिक्र करते हुए कहा, "जो मंदिर का सोना नहीं बचा पाए, वो धर्म क्या बचाएंगे," और सीबीआई जांच की भी मांग की।
अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का सपना देखा है और इसके लिए केरल का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास, सुरक्षा और आस्था की रक्षा केवल NDA के नेतृत्व में ही संभव है, क्योंकि LDF और UDF इन कामों को अंजाम नहीं दे सकते। शाह ने केरल के लोगों से भाजपा के साथ आने की अपील की।
शाह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टियां पूरी दुनिया से गायब हो गई हैं और कांग्रेस पार्टी भी पूरे देश में समाप्त होती जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उनका नेतृत्व रणनीति तय करेगा। इन राज्यों में भाजपा अकेले या सहयोगि
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |