Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उन्नाव रेप केस के दोषी और बीजेपी से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना समेत बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सेंगर निर्दोष हैं और उन्हें मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया गया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सेंगर को जमानत देने और बरी करने की गुहार लगाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी सबूत सेंगर की बेगुनाही साबित करते हैं। उनका कहना है कि पीड़िता का आरोप गलत है और विधायक को फंसाया गया है। पुलिस ने धरने की अनुमति नहीं दी, बावजूद इसके समर्थक जंतर-मंतर पर जमा होकर न्याय की मांग करते रहे।
उन्नाव केस की पीड़िता ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि सेंगर की बेटियां और उनके समर्थक उसकी पहचान उजागर कर रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्होंने जनता से जाति-धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर उनके साथ खड़े होने की अपील की। 11 जनवरी को जंतर-मंतर पर सेंगर के समर्थन में पोस्ट ऑनलाइन सर्कुलेट किए गए, जिन्हें पीड़िता ने अपने खिलाफ टारगेटिंग बताया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |