Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी और एनडीए प्रत्याशियों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए 12 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला पार्टी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। सस्पेंड किए गए नेताओं में पूर्व विधायक अशोक सिंह (औरंगाबाद), संजीव कुमार सिंह (औरंगाबाद), प्रमोद सदा (सहरसा), संजय कुशवाहा और कमला कुशवाहा (सिवान), गोपाल शर्मा उर्फ शशिभूषण कुमार और महेंद्र सिंह (जहानाबाद), गुलाम मुर्तजा अंसारी, अमित कुमार पम्मू, अवधेश लाल देव (दरभंगा) और जमीलउर रहमान (गया) शामिल हैं।
JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति का केंद्र हमेशा आम जनता, लोकतंत्र और पारदर्शिता रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं और पार्टी अनुशासन से समझौता नहीं करेगी। इस कदम से JDU में अनुशासन और संगठनिक एकता को मजबूत करने का संदेश गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |