Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह न मिलने के बाद भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने वडोदरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। गिल ने कहा कि वे चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं और विश्व कप में भाग ले रही टीम को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं जहां हूं, वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए। जो मेरी किस्मत में लिखा है, वो कोई छीन नहीं सकता। मैं हमेशा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।”
गिल को टीम में शामिल न करने का कारण उनकी खराब फॉर्म और टीम संतुलन बताया गया है। एशिया कप 2025 में उप-कप्तान के रूप में खेलने के बावजूद गिल ने 15 टी20 मैचों में केवल 291 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 15 मैचों में 549 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा कि यह फैसला मुख्य रूप से टीम बैलेंस और विकेटकीपर-ओपनर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |