500% टैरिफ की धमकी के बीच अमेरिका का नया संकेत
US signal , amid threat , 500% tariffs

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह भारत को वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए तैयार है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने भारत पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए यह विकल्प खुले तौर पर विचाराधीन है।

जब अमेरिकी प्रशासन से पूछा गया कि क्या भारत को वेनेजुएला का तेल खरीदने की इजाजत दी जाएगी, तो अधिकारी ने सकारात्मक जवाब दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सौदे के ब्योरे पर अभी काम चल रहा है। ऊर्जा मंत्री क्रिस्टोफर राइट के हवाले से कहा गया कि अमेरिका लगभग सभी देशों को वेनेजुएला का तेल बेचने के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन यह प्रक्रिया अमेरिकी नियंत्रण में होगी।

ऊर्जा मंत्री राइट ने बताया कि वेनेजुएला के तेल की बिक्री अमेरिकी सरकार के जरिए होगी और उससे मिलने वाला पैसा अमेरिका द्वारा नियंत्रित खातों में जमा होगा। इस फंड का इस्तेमाल वेनेजुएला के लोगों के हित में किया जाएगा, न कि सरकार या भ्रष्टाचार के लिए। राइट ने कहा कि वेनेजुएला के कच्चे तेल में अमेरिका, यूरोप और एशिया के खरीदारों की गहरी रुचि है। गौरतलब है कि अमेरिकी प्रतिबंधों से पहले भारत वेनेजुएला के तेल का बड़ा खरीदार था, जो उसकी भारी तेल आधारित रिफाइनरियों के लिए अहम माना जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 9 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.