Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक संचालक कृषि के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। लंबे इंतजार के बाद कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। खास बात यह है कि कुल 71 पदों में सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कोई पद नहीं रखा गया है, जबकि सबसे ज्यादा 47 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 14 और अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद तय किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक किए जा सकेंगे।
MPPSC के अनुसार भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख 22 नवंबर तय की गई है, जबकि एडमिट कार्ड करीब 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बनाए जाएंगे। सहायक संचालक कृषि का पद किसानों तक सरकारी योजनाएं और तकनीकी जानकारी पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी से जुड़ा है, इसलिए इस भर्ती को खास माना जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |