व्यापमं जैसा घोटाला अब बैंक भर्ती में
 Vyapam,  like , scam now , bank recruitment

मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले की तर्ज पर बैंक भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) की क्लर्क भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी के जरिए परीक्षा देकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। ज्वॉइनिंग के दौरान बायोमेट्रिक मशीन में चेहरा मिसमैच होने पर फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। BOI धार आंचलिक प्रबंधक अरुण जैन की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने हरियाणा के हिसार निवासी शुभम गुप्ता (29) को गिरफ्तार किया है, जो लाखों रुपए लेकर दूसरों की जगह परीक्षा देता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम गुप्ता खुद SBI में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है। वह 6 से 8 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बनता था और 2022 में राजस्थान के करौली निवासी राकेश मीणा के लिए भी परीक्षा दे चुका था। बैंक अधिकारियों ने पहले वीडियो कॉल के जरिए अभ्यर्थी की पहचान की, लेकिन ज्वॉइनिंग के दिन पंकज मीणा की जगह शुभम पहुंच गया। बायोमेट्रिक जांच में चेहरा मिसमैच होते ही उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को धार कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.