Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में आज से मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक डिजिटल फॉर्मेट (ई-कैबिनेट) में शुरू हो रही है। आज शाम 4 बजे मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री और विभागीय सचिव टैबलेट के जरिए कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। ई-कैबिनेट व्यवस्था के तहत मंत्रियों और प्रभार वाले सचिवों को विशेष ई-कैबिनेट एप्लीकेशन की जानकारी दी जाएगी, साथ ही बैठक के दौरान इसका प्रजेंटेशन और प्रशिक्षण भी होगा। इस नई पहल का उद्देश्य कैबिनेट की प्रक्रिया को अधिक आधुनिक, तेज और पारदर्शी बनाना है।
सरकार द्वारा विकसित ई-कैबिनेट एप्लीकेशन को पूरी तरह कागज रहित, सुरक्षित और गोपनीय बताया गया है। हालांकि आज की बैठक का एजेंडा मंत्रियों को फिजिकल और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मंत्री और सचिव कभी भी, कहीं से भी कैबिनेट की कार्यसूची और प्रस्ताव देख सकेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगाई जा सकती है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली में तकनीक का प्रभाव और मजबूत होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |