Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अमेरिका की शर्तें नहीं मानीं, तो उनका हाल निकोलस मादुरो से भी बदतर हो सकता है। ट्रम्प ने एक इंटरव्यू में कहा कि वेनेजुएला को लेकर अमेरिका जो सही मानता है, उस पर अमल नहीं हुआ तो हालात और ज्यादा बिगड़ेंगे। इससे पहले ट्रम्प यह भी कह चुके हैं कि अगर रोड्रिग्ज अमेरिकी रुख को स्वीकार कर लेती हैं, तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वहीं, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच वेनेजुएला पर हुए हमले और मादुरो को हिरासत में लेने की वैधता को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक बुलाई गई है। दूसरी ओर, डेल्सी रोड्रिग्ज ने अमेरिका से टकराव के बजाय संवाद और सहयोग की अपील की है और कहा है कि वेनेजुएला युद्ध नहीं, शांति और विकास चाहता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |