Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए सैन्य ऑपरेशन के दावे के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी का एक वीडियो सामने आया है। अमेरिकी एजेंसियों की ओर से जारी बताए जा रहे इस वीडियो में मादुरो को हथकड़ी पहनाकर ले जाया जाता दिखाया गया है। दावा किया गया है कि उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया है, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। वीडियो सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जबकि वेनेजुएला के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर सियासी उथल-पुथल तेज हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मादुरो को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (एमडीसी) में रखा जाएगा, जिसे खराब और अमानवीय हालात के लिए जाना जाता है। इस बीच मादुरो की गिरफ्तारी के दावों के बाद वेनेजुएला में विपक्षी खेमे को जश्न मनाते देखा गया, जबकि सत्ता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे मादुरो के बाद के नेतृत्व को लेकर अलग रणनीति अपना सकते हैं। उधर वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के अधिकार सौंपने का आदेश जारी करने की बात कही है, जिससे देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |