Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिहार में पंचायत आम चुनाव 2026 के दौरान पहली बार ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए हाई-टेक मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल होगा, जिससे एक ही मशीन पर एक साथ 8 पदों के लिए वोट डाले जा सकेंगे। पंचायत चुनाव में कुल 6 पदों—मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच और पंच—के लिए मतदान होता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद से 32 हजार से अधिक मल्टी पोस्ट ईवीएम खरीदने का निर्णय लिया है। चुनावी तैयारियों के तहत पावर पैक, टोटलाइजर मशीन और डिटैचेबल मेमोरी मॉड्यूल भी शामिल किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए 208 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।
पंचायत चुनाव को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार कई नई तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की पहचान के लिए आईटी आधारित सत्यापन व्यवस्था लागू होगी। साथ ही मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में तकनीकी निगरानी होगी, जबकि मतगणना के दौरान ईवीएम में दिखने वाले आंकड़ों को ओसीआर तकनीक से दर्ज किया जाएगा। इससे चुनाव प्रक्रिया को और अधिक भरोसेमंद बनाने का दावा किया जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |