भारत–जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी का निवेश मंत्र
PM Modi, investment , mantra ,  India-Jordan , Business,  Forum

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतजॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज 8 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि के साथ निवेश के लिए बड़ा अवसर प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने भारत और जॉर्डन के रिश्तों को ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसरों का संगमबताया। पीएम मोदी ने कहा कि जॉर्डन एक अहम ब्रिज के रूप में उभर रहा है, जिसके जरिए भारतीय कंपनियां अमेरिका, कनाडा और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बना सकती हैं। उन्होंने भारतीय उद्योग जगत से इस रणनीतिक अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

 

पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल फ्रेमवर्क—UPI, आधार और डिजिलॉकरको वैश्विक मानक बताते हुए कहा कि इन्हें जॉर्डन की प्रणालियों से जोड़ने पर चर्चा हुई है। उन्होंने फार्मा और मेडिकल डिवाइसेज क्षेत्र में अपार संभावनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि जॉर्डन पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के लिए एक भरोसेमंद हेल्थकेयर हब बन सकता है। इसके साथ ही, कृषि क्षेत्र में भारत के शुष्क जलवायु अनुभव, सटीक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, कोल्ड चेन और फूड पार्क जैसे समाधानों के जरिए दोनों देशों के सहयोग से ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 16 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.